लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए अनुदान राशि बढ़ा कर 51,000 रुपये की

By भाषा | Updated: January 23, 2021 19:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 जनवरी पंजाब सरकार ने अपनी 'शगुन' योजना के तहत भवन एवं अन्य निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए एक अप्रैल से अनुदान की राशि 31,000 रुपये से बढ़ा कर 51,000 रुपये कर दी है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार शाम वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू) कल्याण बोर्ड की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की।

बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियां 'शगुन' योजना के तहत अनुदान प्राप्त कर सकती हैं।

बयान में कहा गया है कि योजना का लाभ उठाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने मौजूदा शर्तों में संशोधन को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत किसी भी धार्मिक स्थल--गुरुद्वारा, मंदिर और गिरजाघर-- द्वारा जारी वैध विवाह प्रमाण पत्र इस उद्देश्य के लिए स्वीकार्य होंगे।

इसमें कहा गया है कि कुल रकम का 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान लिया जा सकता है, शेष रकम संशोधित नियमों के तहत सक्षम प्राधिकारी द्वारा विवाह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर प्रदान किया जाएगा।

बयान के अनुसार सिंह ने कोरोना वायरस से संक्रमित श्रमिकों या उनके परिवार के सदस्यों को 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता देने को भी मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य फैसले में निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना में किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। यदि वह व्यक्ति निर्माण बोर्ड में पंजीकृत नहीं था तब भी उसके परिजन को यह राशि मिलेगी, बशर्ते कि वह पंजीकृत निर्माण श्रमिक के तौर पर पंजीकृत होने के लिए योग्यता रखता हो।

सिंह ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र जमा करने के लिए मौजूदा समयसीमा छह महीने से बढ़ाकर एक वर्ष तक करने की भी घोषणा की क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण कई श्रमिक समय से आवेदन नहीं कर सके।

निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए वार्षिक वजीफे में वृद्धि की भी घोषणा की गई है। फार्मास्युटिकल या पैरामेडिकल अध्ययन में डिग्री पाठ्यक्रम के लिए छात्रों को दिये जाने वाले वजीफे की राशि 25,000 रुपये से बढ़ाकर 35,000 रुपये, जबकि छात्राओं के लिए 30,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू