लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार किसानों को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही: शिअद

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 जून शिरोमणि अकाली दल ने बुधवार को पंजाब सरकार पर किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करने का आरोप लगाया।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता एवं पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने धान के मौसम के लिए बिजली आपूर्ति में ‘‘पूरी तरह से कुप्रबंधन’’ का आरोप लगाया।

मलूका ने यहां एक बयान में कहा कि यह निंदनीय है कि कांग्रेस सरकार धान रोपाई मौसम से पहले पांच दिनों के दौरान भी किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा कि आठ घंटे बिजली आपूर्ति के वादे को तो छोड़ दीजिये, राज्य के कई हिस्सों में किसानों को पिछले तीन दिनों से आपूर्ति नहीं मिल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) राज्य में आपूर्ति प्रणाली को बनाए रखने में "बुरी तरह विफल" रहा है।

मलूका ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि पीएसपीसीएल के पास राज्य के कई हिस्सों में आपूर्ति बहाल करने के लिए ट्रांसफार्मर और केबल नहीं हैं।

अकाली नेता ने कहा कि हालांकि पीएसपीसीएल के कर्मचारियों ने धान का मौसम शुरू होने से पहले उपकरणों की कमी के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने कदम नहीं उठाये और इसके बजाय इनकार करते हुए दावा किया कि सब कुछ उपलब्ध है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अब, सरकार के झूठ सार्वजनिक हैं क्योंकि सामग्री की अनुपलब्धता सभी के सामने है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र