लाइव न्यूज़ :

पंजाब के सरकारी चिकित्सकों ने 12 से 14 जुलाई तक हड़ताल का आह्वान किया

By भाषा | Updated: July 10, 2021 21:31 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 जुलाई पंजाब में सरकारी चिकित्सकों ने ‘गैर-प्रैक्टिस भत्ता’ के मुद्दे पर राज्य सरकार की चुप्पी को लेकर 12 जुलाई से 14 जुलाई तक काम पर अनुपस्थित रहने का शनिवार को फैसला किया।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा अपने मुद्दे का समाधान नहीं किये जाने पर 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी धमकी दी है।

सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक पंजाब के छठे वित्त आयोग की उस सिफारिश का विरोध कर रहे हैं जिसके जरिए गैर-प्रैक्टिस भत्ता को मूल वेतन से असंबद्ध कर दिया गया है।

वे भत्ते को 25 प्रतिशत से घटा कर 20 प्रतिशत करने की वेतन आयोग की सिफारिश का भी विरोध कर रहे हैं।

स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा सेवाओं का 12 से 14 जुलाई तक बहिष्कार करने का फैसला संयुक्त सरकारी चिकित्सक समन्वय समिति (जेजीडीसीसी) ने लिया है। इसमें पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गगनदीप सिंह ने शनिवार को कहा कि उनकी मांगों के प्रति राज्य सरकार की चुप्पी ने उन्हें हड़ताल की घोषणा के लिए मजबूर किया।

हड़ताल से बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सहित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। इसके अलावा पशु चिकित्सा सेवाएं भी बंद रहेंगी।

हालांकि, आपातकाली सेवाएं और कोविड से जुड़ी सेवाएं जारी रहेंगी।

इस मुद्दे को लेकर सरकारी चिकित्सक तीन बार हड़ताल कर चुके हैं।

गौरतलब है कि गैर-प्रैक्टिस भत्ता उन चिकित्सकों को दिया जाता है जो केंद्र या राज्य सरकार के स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में काम कर रहे हैं। एक मेडिकल अधिकारी जो घर से प्रैक्टिस नहीं करना चाहता है, वह इस तरह के भत्ते की मांग कर सकता है। इस भत्ते को महंगाई भत्ता या आवास भत्ता के समान माना जाता है। इसकी राशि का हिसाब मूल वेतन और ‘ग्रेड पे’ के आधार पर लगाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र