लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने मौड़ मंडी विस्फोट में मृतकों के परिजन को सरकारी नौकरी देने का रास्ता साफ किया

By भाषा | Updated: February 19, 2021 19:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 फरवरी पंजाब सरकार ने 2017 में मौड़ मंडी बम विस्फोट में मारे गए चार नाबालिगों के परिजन को सरकारी नौकरी देने के लिए नियमों में विशेष प्रावधानों को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

एक सरकारी बयान में बताया गया कि राज्य मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला किया।

बठिंडा जिले में 31 जनवरी, 2017 को मौड़ मंडी बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग घायल हो गए थे।

यह विस्फोट कांग्रेस उम्मीदवार हरमिंदर सिंह जस्सी के चुनावी सभा के निकट राज्य में विधानसभा चुनाव से बस कुछ दिन पहले ही हुआ था।

बयान में बताया गया कि पंजाब सरकार ने बम विस्फोट में मारे गए चार नाबालिगों के परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए अपने नियमों में विशेष प्रावधानों को मंजूरी दी।

मंत्रिमंडल की एक बैठक में जप्सीमारन सिंह (15), सौरव सिंह (14), अंकुश (11), रीपनदीप सिंह (नौ) के पीड़ित परिवार के एक-एक सदस्य को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरी देने के लिए विशेष प्रावधानों को मंजूरी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र