लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, सोनिया और राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे सीएम चरनजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 21, 2021 16:24 IST

कांग्रेस मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने वालों में अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मदन लाल जलालपुर, इंदरबीर सिंह बोलारिया, गुरकीरत सिंह कोटली, परगट सिंह और संगत सिंह गिल्जियां का नाम चर्चा में हैं।सुखजिंदर

Open in App
ठळक मुद्देसिंह रंधावा के साथ चार्टर विमान के पास की अपनी एक तस्वीर साझा की।नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘"कर्तव्य निर्वहन के लिए।"आगामी विधानसभा चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़ा जायेगा, विवाद खड़ा हो गया था।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, दोनों उप मुख्यमंत्री तथा राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश मंत्रिमंडल पर चर्चा के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह टीम दिल्ली में कांग्रेस महासचिव हरीश रावत के साथ मुलाकात करेगी। रावत कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हैं । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर चन्नी एवं उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ चार्टर विमान के पास की अपनी एक तस्वीर साझा की।

सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘"कर्तव्य निर्वहन के लिए।" चन्नी, रंधावा और एक अन्य उपमुख्यमंत्री ओ पी सोनी ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इससे दो दिन पहले शनिवार को पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने त्यागपत्र दे दिया था। प्रदेश में करीब साढे़ चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

बेहद विचार विमर्श एवं सलाह के बाद कांग्रेस ने चन्नी को पंजाब में विधायक दल का नेता चुना था। इसके साथ ही रंधावा और सोनी को उपमुख्यमंत्री पद के लिये चुना गया। दोनों क्रमश: जट सिख एवं हिंदू हैं। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में नये चेहरों को शामिल किया जा सकता है, दिल्ली की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी।

इस बात के संकेत हैं कि कैप्टन के साथ सत्ता संघर्ष में सिद्धू के साथ खड़े होने वाले नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने वालों में अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मदन लाल जलालपुर, इंदरबीर सिंह बोलारिया, गुरकीरत सिंह कोटली, परगट सिंह और संगत सिंह गिल्जियां का नाम चर्चा में है।

परगट सिंह को सिद्धू का करीबी माना जा रहा है जो अभी पंजाब कांग्रेस के महासचिव हैं और गिल्जियां पार्टी की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। ऐसी अटकले हैं कि कैप्टन के विश्वासपात्र गुरमीत सिंह सोढी और साधू सिंह धरमसोत कैबिनेट में बने रह सकते हैं। सोढ़ी खेल मंत्री जबकि धरमसोत सामाजिक न्याय मंत्री थे।

चन्नी स्वयं भी पंजाब मंत्रिमंडल में थे जिन्होंने लगातार अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा, इससे यह स्पष्ट हो गया है कि वह सिद्धू खेमे के हैं। चन्नी के शपथग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत द्वारा सोमवार को यह कहे जाने से कि आगामी विधानसभा चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़ा जायेगा, विवाद खड़ा हो गया था।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रावत के बयान को ‘‘चौंकाने वाला’’ करार दिया और कहा कि उनका यह बयान मुख्यमंत्री के अधिकार को कमतर करने वाला है । कांग्रेस ने इस विवाद को निपटाते हुए कहा कि चन्नी और सिद्धू दोनों अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। 

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh Channiपंजाब विधानसभा चुनावसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग