लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने जिलाधिकारियों से भाजपा नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा

By भाषा | Updated: March 29, 2021 20:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 मार्च पंजाब सरकार ने उपायुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के दौरान भाजपा नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

गौरतलब है कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बीते शनिवार को भाजपा के विधायक पर कथित रूप से हमला किया था।

राज्य के गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, जब भी जरूरत पड़े तो भारतीय रिजर्व बटालियन, पंजाब सशस्त्र पुलिस के अतिरिक्त कर्मियों और कमांडो की मांग की जा सकती है।

मुक्तसर के मलोट में शनिवार को फजिल्का जिले के अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने कथित रूप से हमला कर दिया था तथा उनके कपड़े फाड़ दिए थे। भाजपा नेता एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने के लिए मलोट गए थे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) द्वारा रविवार को जारी आदेश के मुताबिक, “ "सभी डीसी (उपायुक्त) और एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) को व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करने का निर्देशित किया जाता है कि भविष्य में ऐसी घटना राज्य में कहीं भी नहीं होने दिया जाए।”

आदेश में सभी डीसी, एसएसपी और पुलिस आयुक्तों से कहा गया है कि उनके जिले में भाजपा का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने पर वे लोक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखना सुनिश्चित करें एवं भाजपा नेताओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

मुक्तसर में नारंग पर हमले के बाद भाजपा ने राज्य में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया है।

पंजाब के कई भाजपा नेताओं ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सरकारी आवास के बाहर धरना दिया था।

पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर ने भी नारंग पर हमले की निंदा की थी और राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार से रिपोर्ट मांगी थी।

पंजाब में भाजपा के नेता तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसानों के गुस्से का सामना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?