लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने शहीद सैनिक के परिवार को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 दिसंबर पंजाब सरकार ने शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद जवान जसबीर सिंह (26) के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि देश की संप्रभुता और एकता की रक्षा के लिए सिंह का प्रबल समर्पण उनके साथियों को अपने कर्तव्य को और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करने के लिए प्रेरित करेगा।

सिंह पंजाब के तरन तारन जिले के वैन पॉइन गांव के रहनेवाले थे।उनके परिवार में उनके माता-पिता, एक भाई और एक बहन है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सिंह जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग और कुलगाम जिले में से एक में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए। इसमें दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत छह आतंकवादी मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू