लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार पर विपक्ष ने वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की सराहना की

By भाषा | Updated: March 3, 2021 00:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो मार्च पंजाब में विपक्षी दलों ने मंगलवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुये वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया वहीं कांग्रेस ने केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ रूख अख्तियार करने के लिये मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की सराहना की ।

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुये सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच गर्मागर्म बहस हुयी ।

शिरोमणि अकाली दल के विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुये चुनावी वादों को पूरा नहीं का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपने वादों को पूरा करने में ‘विफल’ साबित हुयी हैं ।

चर्चा के दौरान आप विधायक कुलतार सिंह संधवान ने कहा कि राज्य सरकार ने कृषि श्रमिकों का 500 करोड़ का कर्ज माफ करने और युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन कुछ भी नहीं हुआ ।

इससे पहले कांग्रेस विधायक राज कुमार वेरका ने कोविड महामारी को राकने के लिये राज्य सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की सराहना की ।

वेरका ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को मुफ्त राशन एवं भोजन मुहैया करवाया ।’’

उन्होंने केंद्र सरकार के ‘‘काले’’ कृषि कानूनों के खिलाफ सख्त रूख अपनाने के लिये मुख्यमंत्री की सराहना की । वेरका ने कहा कि लोगों ने इस कानून को खारिज कर दिया है।

एक अन्य कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने भी कृषि कानूनों पर सख्त रूख को लेकर मुख्यमंत्री की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित