लाइव न्यूज़ :

पंजाब : जालंधर में पुलिस निरीक्षक की कार की चपेट में आने से एक लड़की की मौत

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर पंजाब के जालंधर जिले के एक गांव में सोमवार को पुलिस निरीक्षक की कार द्वारा कथित रूप से कुचले जाने के बाद एक लड़की की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना जालंधर-फगवाड़ा राजमार्ग पर धनोवली गांव की है।

दोनों लड़कियां राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़ी थीं कि तभी पुलिस निरीक्षक अमृत पाल सिंह की कार ने उनको कुचल दिया, जिससे एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मृत लड़की की पहचान नवजोत कौर के रूप में हुई है जोकि एक स्थानीय कार शोरूम में काम करती थी।

जालंधर में पंजाब सशस्त्र पुलिस मुख्यालय में तैनात आरोपी अमृत पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के अलावा राजमार्ग पर यातायात बाधित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!