लाइव न्यूज़ :

पंजाबः छोटी दिवाली पर तोहफा, निर्माण श्रमिकों के लिए 3100 रुपये की सहायता, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा-खुशहाल पर्व पर ‘शगुन’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2021 18:00 IST

बोर्ड में फिलहाल करीब 3.17 लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं और हर श्रमिक को 3,100 रुपये देने पर करीब 90-100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देश्रमिकों के सामने आ रही कठिनाइयों को कम करना है। प्रकाश के इस खुशहाल पर्व पर ‘शगुन’ है।पंजाब में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को वित्तीय राहत की एक अन्य किश्त दी गयी थी।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिवाली से पहले बुधवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए 3,100-3,100 रुपये की अंतरिम वित्तीय राहत की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘3,100 रुपये का वित्तीय अनुदान निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए प्रकाश के इस खुशहाल पर्व पर ‘शगुन’ है।’’ एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस फैसले का लक्ष्य कोविड-19 महामारी के चलते आजीविका चले जाने से इन श्रमिकों के सामने आ रही कठिनाइयों को कम करना है।

बयान के अनुसार, यह राशि सीधे भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। उसके मुताबिक, बोर्ड में फिलहाल करीब 3.17 लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं और हर श्रमिक को 3,100 रुपये देने पर करीब 90-100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

इस साल के प्रारंभ में पंजाब में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को वित्तीय राहत की एक अन्य किश्त दी गयी थी। चन्नी ने सभी सरपंचों एवं पार्षदों से निर्माण श्रमिकों को पंजीकृत कराने को कहा है। बोर्ड के अध्यक्ष चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार समाज के उन तबकों की मदद करने के लिए कटिबद्ध है जिनके पास अपनी मदद के लिए साधन नहीं हैं। 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channiपंजाबकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल