लाइव न्यूज़ :

पंजाब : रिश्तेदार से मिलने अस्पताल गए गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:34 IST

Open in App

अमृतसर, चार अगस्त अमृतसर के पुलिस आयुक्त सुकचैन सिंह गिल ने बताया कि बीमार रिश्तेदार से मिलने निजी अस्पताल गए गैंगस्टर राणा कंडोवालिया की प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य द्वारा की गई गोलीबारी में घायल होने के बाद बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

गौरतलब है कि मंगलवार को कथित रूप से एक प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्य ने कंडोवालिया को बेहद नजदीक से सीने और सिर में गोली मारी थी। इस घटना में निजी अस्पताल का एक सुरक्षा गार्ड सहित दो लोग घायल भी हो गए थे। दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

गिल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर कंडोवालिया एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने गया था। उसे तुरंत नाजुक हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया।

उन्होंने बताया कि कंडोवालिया के परिवार के सदस्यों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर चार आरोपियों मनी, जगरोशन (गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया) और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल भटिंडा जेल में बंद भगवानपुरिया पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान कंडोवालिया का करीबी सहयोगी तेजबीर सिंह और अस्पताल का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गए थे। हालांकि उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग