लाइव न्यूज़ :

पंजाब: एडीजीपी पत्र लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: December 21, 2021 00:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 दिसंबर पंजाब पुलिस ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा लिखे गए पत्र के लीक होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। पत्र में अधिकारी ने अकाली दल के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ मादक पदार्थों के कुछ मामलों में पुन: जांच करने में कानूनी बाधाओं का हवाला दिया था।

पत्र लीक होने और सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 14 दिसंबर को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

सूत्रों ने कहा कि प्राथमिकी मोहाली में राज्य साइबर अपराध ब्यूरो में दर्ज की गई ।

एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह पत्र अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस के अस्थाना ने राज्य के तत्कालीन पुलिस प्रमुख इकबाल प्रीत सिंह सहोता को लिखा था, जो सोशल मीडिया पर सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है