लाइव न्यूज़ :

पंजाबः कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में जान गंवाने वाले चार किसानों के परिजनों को आर्थिक मदद दी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 15:22 IST

Open in App

लुधियाना, 21 जनवरी नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लुधियाना के चार किसानों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भीषण ठंड के बावजूद पिछले करीब दो महीनों से तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली के विभिन्न बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान हैं।

प्रदर्शन में भाग लेने वाले कई किसानों की मौत दिल के दौरे पड़ने और सड़क दुर्घटनाओं सहित विभिन्न कारणों से हुई है।

लुधियाना के उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के निर्देश पर उन किसानों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है, जो केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दुर्भाग्य से अपनी जान गंवा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक, लुधियाना जिले के पांच किसानों ने आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से चार किसानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा पहले ही प्रदान किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा