लाइव न्यूज़ :

पंजाब के वित्त मंत्री कोविड-19 से संक्रमित पाये गये

By भाषा | Updated: March 12, 2021 19:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 मार्च पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

बादल ने आठ मार्च को राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया था।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘मैं सभी को सूचित करना चाहूंगा कि मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं। मैं अगले कुछ दिनों तक पृथक-वास में रहूंगा और उम्मीद है कि मैं जल्द स्वस्थ हो जाऊंगा।’’

बादल ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में मेरे सीधे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि वे कृपया अपनी जांच करा लें और सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करें। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने आप को और दूसरों को सुरक्षित रखें, इस प्रकार वायरस को और फैलने से रोका जा सकता है।’’

पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण के 1,309 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,93,345 पर पहुंच गई थी जबकि इस महामारी से 18 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 5,996 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर