पंजाब: किसानों ने सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी की

By भाषा | Updated: December 28, 2020 23:14 IST2020-12-28T23:14:18+5:302020-12-28T23:14:18+5:30

Punjab: Farmers shout slogans against Sukhbir Singh Badal | पंजाब: किसानों ने सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी की

पंजाब: किसानों ने सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी की

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), 28 दिसंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ सोमवार को किसानों के एक समूह ने नारेबाजी की और यहां के गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के दौरे के दौरान उनका घेराव करने का प्रयास किया।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने बादल को काले झंडे भी दिखाए। हालांकि, पुलिस ने बादल के काफिले को वैकल्पिक रास्ते से सुरक्षित निकाला।

बादल की पार्टी शिअद ने कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा नीत राजग से खुद को अलग कर लिया था और प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया है। हालांकि, किसानों का आरोप है कि शिअद और उसकी पूर्ववर्ती सहयोगी भाजपा ने पंजाब के किसानों के साथ छल किया।

बादल ''शहीदी जोर मेला'' समाप्त होने के बाद सोमवार को मत्था टेकने गुरुद्वारे पहुंचे थे।

इसी दौरान किसानों का एक समूह वहां पहुंच गया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के समूह ने उनका घेराव करने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उनके निकलने के लिए एक सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab: Farmers shout slogans against Sukhbir Singh Badal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे