लाइव न्यूज़ :

पंजाब: किसान संगठनों ने राजनीतिक दलों से चुनाव अभियान निलंबित रखने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:56 IST

Open in App

चडीगढ़, 10 सितंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों से पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने तक अपने चुनाव अभियान निलंबित रखने का अनुरोध किया ताकि उनके आंदोलन की ओर ध्यान केंद्रित रहे।

बैठक की अध्यक्षता करने वाले किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कहा है कि वे अपनी पार्टी के नेतृत्व से चर्चा करने के बाद इस बारे में निर्णय की घोषणा करेंगे।

कांग्रेस का प्रतिनिधित्व उसके पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने किया। बैठक के बाद सिद्धू ने ट्वीट किया, '' संयुक्त किसान मोर्चा के साथ एक सकारात्मक बैठक हुई और आगे के रास्ते को लेकर चर्चा हुई।''

इन दोनों दलों के अलावा आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, लोक इंसाफ पार्टी और शिअद (संयुक्त) के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया जबकि कृषि कानूनों के पक्ष में रहने के चलते भारतीय जनता पार्टी को बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।

राजेवाल ने कहा, '' हमने दलों से अनुरोध किया है कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होने तक प्रचार अभियान शुरू नहीं किया जाना चाहिए। जो दल चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले प्रचार अभियान शुरू करने की जिद करेगी तो हम उसे किसान आंदोलन का विरोधी मानेंगे।''

लगभग पांच घंटे चली बैठक के बाद राजेवाल ने संवाददाताओं से कहा, '' क्योंकि हमारा मोर्चा (आंदोलन) जारी है, ऐसे में किसानों का ध्यान मोर्चा की तरफ केंद्रित है। जब दल चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे और अपने कार्यक्रमों के लिए समर्थकों को जुटाएंगे तो इससे उनका ध्यान भटकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग