लाइव न्यूज़ :

पंजाब के किसान ने खुदकुशी की

By भाषा | Updated: December 20, 2020 17:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 दिसंबर दिल्ली की सीमा के पास प्रदर्शन स्थल से लौटे 22 वर्षीय एक किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने रविवार को बताया कि बठिंडा जिले के दयालपुरा मिर्जा गांव के निवासी गुरलाभ सिंह दिल्ली बॉर्डर के पास चल रहे प्रदर्शन का हिस्सा थे।

पुलिस ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने गांव लौटे थे।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात को अपने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता लगाया जाएगा।

पंजाब और हरियाणा समेत देश के अलग-अलग इलाकों के किसान दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

उनकी मांग है कि सरकार इन कृषि कानूनों को रद्द करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों