लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग: पंजाब ने 1 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, ऐसा करने वाला बना दूसरा राज्य

By सुमित राय | Updated: April 10, 2020 18:19 IST

पंजाब के 17 जिले अब तक इस कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और इसी कारण पंजाब सरकार ने लॉकडाउन को 1 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक कुल 132 मामले सामने आए हैं।पंजाब में 11 लोगों इस महामारी से मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हुए हैं।

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार (Punjab) ने लॉकडाउन (Lockdown) को 1 मई तक बढ़ा दिया है। यह फैसला शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। पंजाब लॉकडाउन को बढ़ाने वाला दूसरा राज्य बन गया है। इससे पहले ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले ही कर्फ्यू बढ़ाने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि 15 अप्रैल से राज्य में गेहूं की खरीद शुरू होगी। इस दौरान किसानों को छूट दी जाएगी। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग रखने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देशभर में लॉकडाउन (Lockdown in India) की घोषणा की थी, जो 15 मार्च को खत्म हो रही है। हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।

पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गुरुवार से मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा था, "पंजाब में अब मास्क पहनना अनिवार्य है। जब भी आप किसी आपात स्थिति में या आवश्यक वस्तुओं के लिए घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक कुल 132 मामले सामने आए हैं और 11 लोगों इस महामारी से मौत हो चुकी है। 5 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हुए हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

देशभर में कोरोना वायरस के अब तक तक 6700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 206 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस बीच 516 लोग ठीक भी हुए हैं। दुनियाभर में इस महामारी ने 16 लाख से ज्यादा लोगों की अपनी चपेट में ले चुका है और 97 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विश्वभर में 3.53 लाख लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनपंजाब में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी