लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव: शिरोमणि अकाली दल ने 64 उम्मीदवारों की सूची जारी की

By भाषा | Updated: September 13, 2021 23:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 सितंबर शिरोमणि अकाली दल ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को 64 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व मंत्री तोता सिंह, जनमेजा सिंह सेखों, दलजीत सिंह चीमा और शरणजीत सिंह ढिल्लों क्रमशः धर्मकोट, जीरा, रूपनगर और साहनेवाल से उम्मीदवार होंगे।

पार्टी ने पहले 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, लेकिन अब 64 उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी की।

जून में शिअद ने विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया था। सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, मायावती के नेतृत्व वाली बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी पर शिअद उम्मीदवार उतारेगा।

अकाली दल ने पिछले साल कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़ दिया था। शिअद ने पिछली बार भाजपा के साथ गठबंधन के तहत 94 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि भगवा पार्टी ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

पट्टी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों को मैदान में उतारा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?