लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव : सरकार बनने पर एससी समुदाय के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा - केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात दिसंबर पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले अनुसूचित जाति समुदाय को खुश करने के प्रयास में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सत्ता में आने पर उनके बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए कोचिंग की फीस देने का वादा मंगलवार को किया।

होशियारपुर जिले में एससी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाया कि उसी समुदाय से होने के नाते वह ‘वोट बैंक की राजनीति’ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि चन्नी एससी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पंजाब के पहले मुख्यमंत्री हैं। राज्य में दलितों की आबादी करीब 32 प्रतिशत है।

केजरीवाल ने लोगों से आप को कम से कम एक बार वोट देने का अनुरोध करते हुए कहा कि उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों... कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को कई मौके दिए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि एससी समुदाय के लिए वह पांच ‘गारंटी’ लेकर आए हैं।

अपने वादों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में आने पर आप नीत सरकार एससी समुदाय के बच्चों को नि:शुल्क अच्छी शिक्षा देगी।

उन्होंने वादा किया, ‘‘अगर एससी समुदाय का कोई बच्चा कोचिंग करना चाहता है तो, जैसा कि हमने दिल्ली में किया है... इंजीनियरिंग, मेडिकल, रेलवे, आईएएस या किसी भी अन्य परीक्षा के लिए कोचिंग की पूरी फीस पंजाब सरकार वहन करेगी।’’

उन्होंने कहा, अगर एससी समुदाय का कोई बच्चा उच्च शिक्षा के लिए विदेश पढ़ने जाना चाहता है तो उसका खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

उन्होंने एससी समुदाय के किसी भी व्यक्ति की बीमारी का खर्च उठाने का भी वादा किया। उन्होंने 18 साल ये ज्यादा आयु की महिलाओं को 1,000 रूपये प्रतिमाह देने का भी वादा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?