लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव : केजरीवाल ने चन्नी को एक हजार शून्य राशि वाले बिजली बिल दिखाने की चुनौती दी

By भाषा | Updated: November 27, 2021 22:28 IST

Open in App

मोहाली, 27 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास ‘शून्य’ राशि वाले दिल्ली के बिजली बिल की एक लाख प्रतियां भेज रहे हैं और उन्हें चुनौती दी कि वह अपने राज्य के केवल एक हजार ऐसे बिल दिखा दें।

केजरीवाल ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) नि:शुल्क बिजली जैसे वादों को पूरा करती है जबकि मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चन्नी ‘‘प्रति दिन फर्जी घोषणाएं’’ करते हैं।

केजरीवाल ने पिछले वर्ष घोषणा की थी कि दिल्ली के जिन घरों में 200 यूनिट तक बिजली की खपत होती है वहां सौ फीसदी सब्सिडी मिलेगी। 201 से 400 यूनिट वाले उपभोक्ताओं को करीब 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है।

पंजाब में मुख्य विपक्षी दल आप ने घोषणा की है कि अगर वह 2022 के विधानसभा चुनाव जीतती है तो राज्य में 300 यूनिट बिजली माफ करेगी।

केजरीवाल ने सभा में दिल्ली के उपभोक्ताओं के एक लाख बिजली बिल को पेश किया और दावा किया कि ये ‘‘शून्य बिल’’ हैं।

आप के नेता ने दावा किया कि दिल्ली में 70 से 75 प्रतिशत लोगों को शून्य राशि का बिजली बिल प्राप्त होता है और इसके बावजूद वहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती है।

आप की घोषणा के बाद चन्नी ने दावा किया कि राज्य में बिजली ‘‘नि:शुल्क’’ है। इस पर केजरीवाल ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उनमें से किसी को अभी तक शून्य राशि वाला बिजली बिल मिला है।

आप नेता ने पूछा, ‘‘क्या वह (चन्नी) झूठ बोलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब