लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव : आप के उम्मीदवारों की सूची में राज्य के पूर्व पुलिस अधिकारी का भी नाम

By भाषा | Updated: December 10, 2021 14:14 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 दिसंबर आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से शुक्रवार को घोषित 30 उम्मीदवारों की सूची में पंजाब पुलिस के पूर्व अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह का नाम भी शामिल है। सिंह ने 2015 कोटकापुरा और बेहबल कलां गोलीबारी मामलों की जांच में एसआईटी जांच की अगुवाई की थी।

यह आप द्वारा घोषित प्रत्याशियों की दूसरी सूची है। इससे पहले, पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और ये सभी मौजूदा विधायक हैं।

सिंह को अमृतसर उत्तर सीट से टिकट दी गई है। उन्होंने इस साल अप्रैल में स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ले ली थी और बाद में वह आप में शामिल हो गए थे।

पुलिस महानिरीक्षक के पद पर रहे सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा 2015 के कोटकापुरा गोलीकांड में विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच रद्द किए जाने के बाद इस्तीफा दिया था।

पंजाबी गायक अनमोल गगन मान खरार सीट से जबकि बलकार सिंह सिद्धू रामपुरा फूल सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पिछले महीने कांग्रेस से इस्तीफा देकर आप में शामिल हुए रमन बहल को गुरदासपुर सीट से जबकि पंजाब के पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवान के बेटे, जगरूप सिंह सेखवान कादियान सीट से चुनाव लड़ेंगे। सेवा सिंह सेखवान का अक्टूबर में निधन हो गया था।

विभूति शर्मा को पठानकोट, शमशेर सिंह को दीना नगर (आरक्षित- अनुसूचित जाति), शैरी कलसी को बटाला, बलबीर सिंह पन्नू को फतेहगढ़ चूरियां, इंदरबीर सिंह निज्जर को अमृतसर दक्षिण, लालजीत सिंह भुल्लर को पट्टी, बलकार सिंह को करतारपुर (आरक्षित), रवजोत सिंह को शाम चौरासी (आरक्षित), ललित मोहन को नवां शहर से और दलजीत सिंह को लुधियाना पूर्व से टिकट दी गई है।

कुलवंत सिंह सिद्धू आत्मनगर से, मनविंदर सिंह पायल (आरक्षित) से, नरेश कटारिया जीरा से, जगदीप सिंह मुक्तसर से, गुरदित सिंह सेखों फरीदकोट से, नीना मित्तल राजपुरा से, हरमीत सिंह सनौर से, चेतन सिंह समाना से और मदन लाल बग्गा लुधियाना उत्तर से चुनाव लड़ेंगे।

जीवन सिंह को गिल (आरक्षित), गुरमीत सिंह खुदियां को लांबी से, गुरलाल को घनौर से, लाभ सिंह उगोके को भदौर (एससी), लाल चंद को भोआ (एससी) से और हरभजन सिंह को जंडियाला (एससी) सीट से टिकट दिया गया है।

पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित