लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव : कांग्रेस प्रचार समिति की बैठक बुधवार को

By भाषा | Updated: December 13, 2021 23:12 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 दिसंबर पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठित प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति की पहली बैठक बुधवार को यहां होगी।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ को पार्टी ने प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

सूत्रों ने बताया कि सुनील जाखड़ 15 दिसंबर को प्रचार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होना है।

कांग्रेस ने पिछले हफ्ते पंजाब चुनाव के लिए विभिन्न पार्टी पैनल की घोषणा की थी, जिसमें अजय माकन को उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए समिति का प्रमुख बनाया गया था और प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को प्रचार समिति के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।

पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी पार्टी की समन्वय समिति की अध्यक्षता करेंगी और राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख एवं राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा, घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस