लाइव न्यूज़ :

Punjab Elections 2022: कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, इन मौजूदा विधायकों के काटे टिकट

By अनिल शर्मा | Updated: January 26, 2022 07:37 IST

पूर्व विधायक हरचांद कौर को महल कलां (सुरक्षित) सीट से टिकट दिया गया है। भोआ (सुरक्षित) सीट से वर्तमान विधायक जोगिन्दर पाला को फिर से टिकट दिया गया है। वहीं रमणजीत सिंह सिक्की को खादूर साहिब सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने अभी तक पटियाला सदर सहित आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की हैकांग्रेस ने अब तक कुल 109 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें उसने पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ की बहू करन बराड़ को मुक्तसर से अपना उम्मीदवार बनाया है। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक कुल 109 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने पहली सूची में 86 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सहयोगी समीत सिंह को अमरागढ़ विधानसभा सीट से, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्दर कौर भटल के दामाद विक्रम बाजवा को सहनेवाल विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। पंजाब के पूर्व मंत्री अश्वनी सेखरी को फिर से बटाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से हार गए थे।

पूर्व विधायक हरचांद कौर को महल कलां (सुरक्षित) सीट से टिकट दिया गया है। भोआ (सुरक्षित) सीट से वर्तमान विधायक जोगिन्दर पाला को फिर से टिकट दिया गया है। वहीं रमणजीत सिंह सिक्की को खादूर साहिब सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने गुरु हर सहाय सीट से निवर्तमान विधायक राणा गुरजीत सिंह सोढी के भारतीय जनता पार्टी में चले जाने के बाद विजय कालरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए आशु बांगर को फिरोजपुर ग्रामीण सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने समराला से अमरीक सिंह ढिल्लों का टिकट काट कर राजा गिल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने फिरोजपुर ग्रामीण, समराला, अमरागढ़ और शुत्राना सीटों से मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने अभी तक पटियाला सदर सहित आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह इस सीट से निवर्तमान विधायक हैं। अमरिन्दर सिंह ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है और भाजपा के साथ गठबंधन में पंजाब चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022पंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया