Punjab Election Results 2022: नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को दी बधाई, कहा- जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है'
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 13:24 IST2022-03-10T13:02:46+5:302022-03-10T13:24:00+5:30
Punjab Election Results 2022: ट्विटर पर कांग्रेस नेता सिद्धू ने लिखा, जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है.... पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें…. आप को बधाई।

Punjab Election Results 2022: नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को दी बधाई, कहा- जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है'
चंडीगढ़: पंजाब चुनाव परिणाम को लेकर आ रहे रुझानों के अनुसार, यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। पंजाब प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस पर आम आदमी पार्टी को बधाई भी दे दी है। ट्विटर पर कांग्रेस नेता सिद्धू ने लिखा, जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है.... पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें…. आप को बधाई।
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर (22,843 वोटों से) और चमकौर साहिब (2671 वोटों से) से पीछे चल रहे हैं। वहीं नवजोत सिंह सिद्ध भी अपनी अमृसर ईस्ट सीट से आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर से 5202 सीटों से पीछे चल रहे हैं।
The voice of the people is the voice of God …. Humbly accept the mandate of the people of Punjab …. Congratulations to Aap !!!
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 10, 2022
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर (22,843 वोटों से) और चमकौर साहिब (2671 वोटों से) से पीछे चल रहे हैं। वहीं जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकादली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जगदीप कंबोज से 13156 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
Punjab CM Charanjit Singh Channi trails in Bhadaur (by 22,843 votes) and Chamkaur Sahib (by 2671 votes) as per official EC trends. #PunjabElections2022
— ANI (@ANI) March 10, 2022
(File photo) pic.twitter.com/D5wGn9sGjc
आपको बता दें कि राज्य में 20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था। आम आदमी पार्टी ने यहां भगवंत मान को अपना सीएम कैंडीडेट घोषित किया था। वे धुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी से 50768 वोटों से आगे चल रहे हैं, यानी यहां से भगवंत मान की जीत तय लग रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की सरकार में मान राज्य के अगले सीएम होंगे।