Punjab Election 2022: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा, राहुल गांधी का ऐलान
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2022 18:45 IST2022-02-06T17:24:42+5:302022-02-06T18:45:32+5:30
Punjab Election 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा किये जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि हर कोई उनके निर्णय को स्वीकार करेगा।

राहुल गांधी को आश्वासन दिया है कि वे पार्टी के फैसले को स्वीकार करेंगे।
Punjab Election 2022: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा होंगे। लुधियाना की डिजिटल रैली में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पास सक्षम नेताओं की कोई कमी नहीं है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की। पंजाब सीएम एक गरीब परिवार से आते हैं और आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए सीएम चेहरा होंगे। गांधी ने कहा कि पंजाब चन्नी और सिद्धू के खून में है।
Charanjit Singh Channi will be the Congress' chief ministerial candidate for the upcoming Punjab Assembly elections: Rahul Gandhi in Ludhiana pic.twitter.com/KW0aQ8wcpT
— ANI (@ANI) February 6, 2022
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पंजाब के लोगों ने कहा कि हमें गरीब घर से मुख्यमंत्री की जरूरत है।’’ पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के अन्य मुख्य दावेदार प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू थे। पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया और एक स्वचालित कॉल सिस्टम के माध्यम से जनता की राय भी मांगी थी कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होना चाहिए। गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नहीं बल्कि एक ‘‘राजा’’ हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या आपने उन्हें सड़क किनारे किसी की मदद करते देखा है।’’
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित किए जाने के बाद कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। यह एक बड़ी लड़ाई है, जिसे मैं अकेला नहीं लड़ सकता। मेरे पास पैसे नहीं हैं, लड़ने की हिम्मत नहीं है। पंजाब के लोग लड़ेंगे यह लड़ाई।
I thank everyone. This is a big battle which I can't fight alone. I don't have the money, courage to fight it. The people of Punjab will fight this battle: Punjab CM Charanjit Singh Channi after he was announced as Congress' CM face for the #PunjabElections2022pic.twitter.com/7yC8xxzbyy
— ANI (@ANI) February 6, 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा किये जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि हर कोई उनके निर्णय को स्वीकार करेगा। गांधी रविवार को लुधियाना का दौरा कर डिजिटल माध्यम से रैली को संबोधित किया। साथ ही वह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की।
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi announces Congress' chief ministerial candidate for the upcoming Punjab Assembly elections 2022
— ANI (@ANI) February 6, 2022
"Punjab CM will come from a poor family, Chaani will be CM face for the upcoming Punjab Assembly elections," says Rahul Gandhi pic.twitter.com/SvnhvYAY3r
सिद्धू ने ट्वीट किया, "बिना फ़ैसले के कुछ भी बड़ा हासिल नहीं हुआ... पंजाब को स्पष्टता देने आए हमारे अग्रणी नेता राहुल जी का हार्दिक स्वागत... सभी उनके फ़ैसले का पालन करेंगे!!!" सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के मुख्य दावेदार थे। दोनों ने गांधी को आश्वासन दिया है कि वे पार्टी के फैसले को स्वीकार करेंगे।