लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, 4 विधायकों का टिकट काटा, कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबियों को इनाम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 15, 2022 16:07 IST

Punjab Election 2022: पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। कांग्रेस में शामिल हुईं मालविका सूद मोगा से पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।रूपनगर जिले की इस सीट से साल 2007 से लगातार विधायक हैं।सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने शनिवार को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे और नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर (पूर्व) से आगामी चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने 4 विधायकों को टिकट काट दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबियों को इनाम के रूप में टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा कादियान से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से पिछली बार बाजवा के भाई फतेहजंग सिंह बाजवा निर्वाचित हुए थे जो अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं मालविका सूद मोगा से पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

वह अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं। कांग्रेस ने इस सीट से अपने वर्तमान विधायक हरजोत सिंह कमल का टिकट काटकर मालविका को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा की मौजूदा सीट पटियाला ग्रामीण से उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाकर उनके पुत्र मोहित मोहिंद्रा को टिकट दिया है।

कुछ महीने पहले तक 75 वर्षीय ब्रह्म मोहिंद्रा पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सबसे करीबी लोगों में गिने जाते थे और उनके नेतृत्व वाली सरकार में बेहद कद्दावर मंत्री का रुतबा रखते थे। कांग्रेस ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को मानसा से उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश सरकार के मंत्री विजय इंदर सिंगला एक बार फिर संगरूर से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। वह रूपनगर जिले की इस सीट से साल 2007 से लगातार विधायक हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धू को एक बार फिर से उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है। वह साल 2017 में इस सीट से निर्वाचित हुए थे।

साल 2012 में उनकी पत्नी नवजोत कौर ने इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल दोनों उप मुख्यमंत्रियों को उनकी वर्तमान सीट से ही टिकट दिया गया है। रंधावा डेरा बाबा नानक और सोनी अमृतसर मध्य से ही चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसBJPनवजोत सिंह सिद्धूNavjot Singh Sidhu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह