लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब में आदर्श आचार संहिता लागू, 2.72 लाख लीटर शराब, मादक पदार्थ और बेहिसाबी नकदी 40.31 करोड़ रुपये जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2022 14:01 IST

Punjab Election 2022: निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को पंजाब और चार अन्य राज्यों में चुनाव को लेकर कार्यक्रम की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे पंजाब में एक चरण के तहत 14 फरवरी को मतदान होना है।कुल 49.9 प्रतिशत कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने जानकारी दी।

Punjab Election 2022: पंजाब में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रवर्तन दलों ने शराब, मादक पदार्थ, बेहिसाबी नकदी जब्त की है जो करीब 40.31 करोड़ रुपये की है। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग ने 8 जनवरी को पंजाब और चार अन्य राज्यों के चुनावों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी और ये जब्ती 14 जनवरी तक की गई। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने शनिवार को बताया कि जब्त की गई 2.72 लाख लीटर शराब की कीमत 81 लाख रुपये की आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह, प्रवर्तन इकाई ने 38.93 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए हैं, इसके अलावा 14 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी भी जब्त की गई है। राजू ने कहा, ‘‘इसके अलावा, 2,222 लोगों की पहचान परेशानी के संभावित स्रोतों के रूप में की गई है। इनमें से 894 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई पहले ही शुरू कर दी गई है, जबकि शेष के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गैर-जमानती वारंट के 2,064 मामलों की तामील की गई है। प्रवर्तन टीमों ने सार्वजनिक संपत्तियों से 53,610 विज्ञापन और प्रचार सामग्री और निजी संपत्तियों से 14,911 को हटाया है। राजू ने कहा कि अब तक 3,23,102 लाइसेंसी हथियार जमा कराये जा चुके हैं और 20 बिना लाइसेंसी हथियार जब्त किए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले 84.3 प्रतिशत कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 49.9 प्रतिशत कर्मचारियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। राज्य की 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा जबकि 10 मार्च को मतगणना होगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया