Punjab Election 2022: एक लाख सरकारी नौकरी, महिलाओं को प्रति माह 1100 रुपये, प्रति वर्ष आठ मुफ्त सिलेंडर, कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 18, 2022 16:53 IST2022-02-18T16:50:28+5:302022-02-18T16:53:54+5:30

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में सरकार ने मध्य वर्ग एवं किसानों के लिए बिजली, पानी और आवास के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिन्हें लोगों ने सराहा है।

Punjab Election 2022 Congress released manifesto One lakh government jobs Rs 1100 per month women eight free cylinders per year | Punjab Election 2022: एक लाख सरकारी नौकरी, महिलाओं को प्रति माह 1100 रुपये, प्रति वर्ष आठ मुफ्त सिलेंडर, कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

पंजाब में विधानसभा चुनाव 20 फरवरी को है। वोटों की गिनती 10 मार्च को है।

Highlightsकांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल करके एक बार फिर से सरकार बनाएगी।आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो वादे किए थे, उनको पूरा नहीं कर पा रही है।

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने पंजाब चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया। एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया है। पंजाब की महिलाओं को प्रति माह 1,100 रुपये, प्रति वर्ष आठ मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है। पंजाब में विधानसभा चुनाव 20 फरवरी को है। वोटों की गिनती 10 मार्च को है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने सरकारी एजेंसियों द्वारा तिलहन, दाल, मक्का की खरीद का वादा किया है। कांग्रेस सरकार शराब बिक्री, बालू खनन के लिए निगम बनाकर माफिया राज खत्म करेगी। पंजाब में कांग्रेस का मुकाबला आप, भाजपा गठबंधन और अकाली दल गठबंधन से है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के लिए यहां प्रचार किया। अमृतसर पूर्व से कांग्रेस विधायक सिद्धू के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया मैदान में हैं। कांग्रेस समर्थकों ने दावा किया कि अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने चन्नी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

चन्नी को 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। सिद्धू भी इस पद के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने चन्नी को चुना, जो अनुसूचित जाति समुदाय से पंजाब के पहले मुख्यमंत्री हैं।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पंजाब में अपनी पार्टी के एक बार फिर से सरकार बनाने की उम्मीद जताते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में विपक्ष बिखरा हुआ है और इनमें से कोई दल या गठबंधन बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं है तथा ऐसे में लोग अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि संवदेनशील सीमावर्ती राज्य पंजाब में शासन करने के लिए कांग्रेस सबसे योग्य है और आम आदमी पार्टी में यह करने की क्षमता का अभाव है। पंजाब में बहुकोणीय मुकाबला हो रहा है। अमरिंदर सिंह की पार्टी ने भाजपा से गठबंधन किया है तो अकाली दल ने बसपा के साथ तालमेल किया है। आम आदमी पार्टी अलग चुनाव लड़ रही है। ऐसे में विपक्ष बिखरा हुआ है।

Web Title: Punjab Election 2022 Congress released manifesto One lakh government jobs Rs 1100 per month women eight free cylinders per year

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे