लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भाई को कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट, कहा- बस्सी पठाना से निर्दलीय लड़ूंगा,लिया था वीआरएस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2022 18:10 IST

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है।बस्सी पठाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर नजर गड़ाए हुए थे।कांग्रेस के फैसले को निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ ‘‘अन्याय’’ करार दिया।

Punjab Election 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मनोहर सिंह ने रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा अपने मौजूदा विधायक को मैदान में उतारने के बाद वह अब इस निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

सिंह बस्सी पठाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर नजर गड़ाए हुए थे। कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में शनिवार को बस्सी पठाना (सुरक्षित) सीट से पार्टी विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिया। मनोहर सिंह ने गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट देने संबंधी कांग्रेस के फैसले को निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ ‘‘अन्याय’’ करार दिया।

आरोप लगाया कि मौजूदा विधायक ‘‘अक्षम और अप्रभावी’’ है। मनोहर सिंह ने कहा, ‘‘बस्सी पठाना क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों ने मुझे निर्दलीय के रूप में लड़ने के लिए कहा है और उन्होंने जो कहा है, मैं उसका पालन करूंगा। वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है और मैं निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा।’’

सिंह ने पिछले साल अगस्त में खरड़ सिविल अस्पताल से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया था। सिंह ने एमबीबीएस और एमडी किया है। उनके पास पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री भी है और उन्होंने कानून की पढ़ाई भी की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई पार्षदों, गांव के सरपंच और पंच से मिलने के बाद निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने मुझसे कहा कि उन्हें (गुरप्रीत सिंह जीपी) टिकट देना गलत है। पहले कुछ नहीं किया था और अब उन्हें फिर से थोप दिया गया है।’’ सिंह ने कहा कि वह अपने भाई चन्नी से बात करेंगे और उन्हें अपने फैसले के बारे में समझाएंगे। पिछले साल कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने बस्सी पठाना निर्वाचन क्षेत्र में गुरप्रीत सिंह जीपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया था।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022नवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh Channiकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह