Punjab Election 2022: पूर्व अकाली विधायक, पूर्व आईएएस अधिकारी समेत 19 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

By विशाल कुमार | Updated: December 14, 2021 15:42 IST2021-12-14T15:37:48+5:302021-12-14T15:42:17+5:30

किरी किसान शेर-ए-पंजाब की स्थापना करने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी एसआर लधर ने मंगलवार को लुधियाना में पार्टी के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में अपने राजनीतिक दल का भाजपा में विलय कर दिया।

punjab election 19 joined bjp including ex akali mla ex ias | Punjab Election 2022: पूर्व अकाली विधायक, पूर्व आईएएस अधिकारी समेत 19 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत. (फाइल फोटो)

Highlightsअकाली दल के पूर्व विधायक मोहन लाल बंगा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता समाज कल्याण के सदस्य जसवीर सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए।पूर्व आईपीएस अधिकारी अशोक बाथ भी भाजपा में शामिल हो गए।

लुधियाना: किरी किसान शेर-ए-पंजाब की स्थापना करने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी एसआर लधर ने मंगलवार को लुधियाना में पार्टी के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में अपने राजनीतिक दल का भाजपा में विलय कर दिया।

लधर के बेटे गौतम गिरीश लधर, डॉ. दलजीत सिंह सोढ़ी, अमित मोदगिल और गुरदयाल सिंह सोढ़ी सहित पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी राज्य भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पंजाब मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व विधायक मोहन लाल बंगा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले वह बहुजन समाज पार्टी और फिर 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता समाज कल्याण के सदस्य जसवीर सिंह और पार्टी के एससी सेल सचिव के अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरपाल सिंह जल्ला भाजपा में शामिल हो गए।

इसके अलावा गायक बुट्टा मोहम्मद, हाकम भाकरीवाला और मलकीत सिंह मंगा और बठिंडा के सामाजिक कार्यकर्ता रूपिंदर सिंह सिद्धू पार्टी में शामिल होने वालों में शामिल थे।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अशोक बाथ, जैविक किसान परमजीत सिंह खालसा और स्थानीय अकाली नेता जेआर चाईची, शाम लाल मसीह, सुभाष बाथ और महंत डांगू मसीह के अलावा रंजीत सिंह खोजेवाल, अमरदीप गुर्जरवाल और कैप्टन स्वर्ण सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए।

Web Title: punjab election 19 joined bjp including ex akali mla ex ias

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे