लाइव न्यूज़ :

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने मनीष सिसोदिया को स्कूली शिक्षा पर सब कुछ उजागर करने की चुनौती दी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 01:31 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 नवंबर पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सोमवार को दिल्ली के अपने समकक्ष मनीष सिसोदिया को चुनौती दी कि वे राष्ट्रीय राजधानी में 250 स्कूलों की तुलना पंजाब के स्कूलों से करने के लिए न केवल स्थान बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण मानदंड भी प्रदान करें।

बेहतर स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे के दिल्ली सरकार के दावे पर निशाना साधते हुए सिंह ने सिसोदिया को दोनों राज्यों के स्कूलों की तुलना के लिए न केवल स्कूलों के स्थान बल्कि राष्ट्रीय प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (एनपीजीआई) 2021 के आधार पर कई अन्य प्रमुख मापदंडों को लेकर भी दिल्ली के स्कूलों की जानकारी प्रदान करने के लिए कहा।

सिंह ने छात्रों और स्थायी शिक्षकों की संख्या, शिक्षक पदों पर रिक्तियों के अलावा उन सभी 250 स्कूलों के 10वीं कक्षा के परिणाम जैसे विवरण की मांग की, जिनके स्थान पंजाब के स्कूलों के साथ तुलना के लिए दिल्ली के मंत्री द्वारा पहले प्रदान किए गए थे।

इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से सोमवार को उन 250 स्कूलों का नाम बताने को कहा जिनका कायाकल्प राज्य में कांग्रेस के शासनकाल में हुआ है ताकि दोनों राज्य सरकारों की ओर से संचालित स्कूलों में बदलाव व विकास की तुलना की जा सके।

सिसोदिया ने रविवार को दिल्ली के उन 250 स्कूलों के नामों की सूची जारी की थी जिनके बारे में उन्होंने कहा है कि इनका कायाकल्प आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार में पांच साल में हुआ है। उन्होंने पंजाब सरकार से भी ऐसी ही सूची जारी करने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल