लाइव न्यूज़ :

पंजाब को केजरीवाल जैसे बाहरी लोगों की जरूरत नहीं : चन्नी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 23:15 IST

Open in App

रोहनो कलां (पंजाब), 27 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पंजाबियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए और उन्हें समझना चाहिए कि वे अपने राज्य का शासन चलान में सक्षम हैं और उन्हें किसी ‘बाहरी’ की जरूरत नहीं है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, खन्ना के पास रोहनो कलां गांव में खेल के मैदान और पंचायत भवन का उद्धाटन करने आए चन्नी ने कहा, ‘‘गर्व से भरे पंजाबी केजरीवाल जैसे बाहरी व्यक्ति को खुद पर कभी शासन नहीं करने देंगे।’’

चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार आम लोगों के एजेंडे को लागू कर रही है जबकि केजरीवाल जैसे लोग ‘‘दिल्ली की आम जनता की बेहतरी के लिए काम करने की जगह पंजाब के लोगों के लिए चांद-तारे लाने का वादा कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल पंजाब के लोगों के सामने सिर्फ झूठ का पुलिंदा खोलने में अच्छे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वही केजरीवाल हैं जिन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले गारंटी दिया था कि वह (शिअद नेता) बिक्रम सिंह मजीठिया को मादक पदार्थ तस्करों के साथ संबंधों को लेकर जेल भिजवाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और जब पंजाब में आप सरकार नहीं बना सकी तो, इन्हीं केजरीवाल ने अदालत में मजीठिया से बिना शर्त माफी मांगी थी, वह भी आप के लेटरहेड पर। मादक पदार्थों के कारण अपने बच्चों को खोने वाले परिवार केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेंगे।’’

चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और ना सिर्फ मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है बल्कि छापे भी पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और बिक्रम सिंह मजीठिया के बीच का ‘चाचा-भतीजे’ का संबंध अब सबको पता है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अकाली नेता के पक्ष में बयान जारी कर रहे हैं।

मोगा में एक अन्य कार्यक्रम में चन्नी ने जनता को आश्वासन दिया कि पूर्ववर्ती शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार को ‘दशक लंबे कुशासन’ और लोगों को धोखा देने के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट