लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के लिए पंजाब के डॉक्टरों ने लगाया आंख जांच शिविर

By भाषा | Updated: December 20, 2020 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन् कर रहे किसानों के लिए नौ डॉक्टरों की एक टीम ने रविवार को दो दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाया जिसमें उन प्रदर्शनकारियों का इलाज किया जाएगा जिन्हें आंखों से संबंधित परेशानी है। ये डॉक्टर पंजाब में गढ़शंकर से आए हैं।

इस टीम में आंखों के डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट और फिजिशियन शामिल हैं। प्रदर्शन स्थल पर यह उनका चौथा दौरा है। दल में शामिल सभी डॉक्टर गढ़शंकर में अपनी ड्यूटी कर शनिवार शाम सिंघू बॉर्डर के लिए रवाना हुए।

करीब एक महीने से सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान कड़ाके की ठंड, धूल और प्रदूषण की वजह से आंखों में खुश्की, पानी आने और अन्य समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि इस अस्थायी शिविर में आंखों की जांच करने वाले उपकरण, लुब्रिकेंट, एंटीबॉडी और एलर्जी रोधी आईड्राप सहित 70 हजार रुपये के सामान हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का सामना कर रहे प्रदर्शनकारियों को इन दवाओं से अस्थायी राहत मिलेगी।

दल में शामिल आंखों के डॉक्टर 27 वर्षीय राजदीप सिंह ने बताया कि प्रदर्शन् में शामिल महिलाओं, बुजुर्ग और युवा सहित कई लोग शिविर में आए और खुश्की एवं आंखों में जलन की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि जब हम तीसरे चिकित्सा शिविर के लिए सिंघू बॉर्डर आए थे तब हमें यहां आंखों के लिए अलग से शिविर लगाने की जरूरत महसूस हुई।

सिंह ने कहा, ‘‘हम पहली बार यहां नहीं आए हैं। हम सप्ताहांत पर आम चिकित्सा शिविर लगाते थे। पिछली बार जब हम आए तो कई लोग आंखों की समस्या के साथ आए। इनमें से कुछ ने आंखों में खुश्की तो अन्य ने जलन की शिकायत की। इससे हमें महसूस हुआ कि इसका इलाज करने के लिए सुविधा नहीं है और फिर हमने केवल आंखों के लिए जांच शिविर लगाने का फैसला किया।’’

सिंह ने यह बात 50 वर्षीय मेहरुनिशा की जांच करने के दौरान कही। मेहरुनिशा दिल्ली के वजीराबाद की रहने वाली है और सिंघू बॉर्डर पर धरना दे रही हैं।

डॉक्टर अमनदीप ने कहा, ‘‘हम यहां किसानों की सेवा करने के लिए हैं। यह हमारा फर्ज है। यहां सभी दवाएं मुफ्त में दी जाती है। हमारा उद्देश्य बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?