पंजाब के डीआईजी(कारागार) ने किसानों के समर्थन में इस्तीफा दिया
By भाषा | Updated: December 13, 2020 14:24 IST2020-12-13T14:24:40+5:302020-12-13T14:24:40+5:30

पंजाब के डीआईजी(कारागार) ने किसानों के समर्थन में इस्तीफा दिया
चंडीगढ़, 13दिसंबर पंजाब के उप महानिरीक्षक (कारागार) लक्षमिंदर सिंह जाखड़ ने रविवार को बताया कि उन्होंने नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
जाखड़ ने बताया कि उन्होंने शनिवार को अपना इस्तीफा राज्य सरकार को दिया।
गौरतलब है कि हरियाणा, पंजाब और अन्य स्थानों के हजारों किसान कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
किसानों के आंदोलन को बड़ी संख्या में लोगों को समर्थन मिल रहा है। इससे पहले अकाली दल के नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ने कहा था कि उन्होंने इन कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार वापस कर किया है।
शिअद (लोकतांत्रिक) नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी किसानों के समर्थन में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार वापस करने की घोषणा की है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।