लाइव न्यूज़ :

पंजाब के डीजीपी कोविड-19 का टीका लेने वाले पुलिस बल में पहले शख्स बने

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:20 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो फरवरी पंजाब में कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा चरण मंगलवार को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए शुरू होने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता राज्य पुलिस बल में टीका लगवाने वाले पहले शख्स बने।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।

एक सरकारी बयान के अनुसार गुप्ता ने यहां पंजाब पुलिस में सबसे पहले टीका लगवाने की इच्छा प्रकट की।

इस सत्र में पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह)ने भी पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारियो के साथ ही टीका लगवाया।

पंजाब में टीकाकरण के दूसरे चरण में पुलिस के करीब 82,789 कर्मियों को टीका लगाया जाना है।

टीकाकरण अभियान से पूर्व सिंह ने उन 1800 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस मुख्यालय में पंजाब पुलिस शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जिन्होंने आतंकवाद से लड़ते हुए अपनी कुर्बानी दी।

सिंह ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पूरे पुलिस बल ने पंजाब में कोविड-19 के चरम पर होने के दौरान दिनरात काम किया।

पंजाब पुलिस के 6,153 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित हुए जिनमें से 6,086 ठीक हो गये जबकि 15 का उपचार चल रहा है एवं 52 की जान चली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग