पंजाब के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखने को कहा

By भाषा | Updated: November 6, 2021 23:21 IST2021-11-06T23:21:44+5:302021-11-06T23:21:44+5:30

Punjab DGP asks policemen to keep strict vigil in border areas | पंजाब के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखने को कहा

पंजाब के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखने को कहा

चंडीगढ़, छह नवंबर पंजाब के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इकबाल सिंह सहोता ने शनिवार को सभी सीमावर्ती जिला पुलिस प्रमुखों से सीमाई इलाकों में कड़ी निगरानी रखने और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने को कहा।

पंजाब सरकार ने एक संदेश में कहा कि जालंधर रेंज और जालंधर में सीमावर्ती रेंज के अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस महानिदेशक ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थों, अवैध खनन और भ्रष्ट आचरण के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति अपनाने का निर्देश दिया।

सहोता ने सीमा अधिकारियों से सीमा पार से हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटक और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ड्रोन पर भी कड़ी नजर रखने को कहा।

उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को सभी थानों और धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab DGP asks policemen to keep strict vigil in border areas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे