लाइव न्यूज़ :

पंजाब : रोडवेज और पीआरटीसी के अनुबंधित कर्मचारियों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:20 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ सितंबर पंजाब रोडवेज और पेप्सू सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) के अनुबंधित कर्मचारियों ने नियमित किए जाने की मांग के समर्थन में अपना आंदोलन तेज करते हुए बृहस्पतिवार को राज्य के सभी बस स्टैंड के प्रवेश और निकास द्वारों को दो घंटे के लिए अवरुद्ध कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को घोषणा की थी कि वे अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद भी अपना आंदोलन तेज करेंगे।

पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के लगभग 8,000 अनुबंधित कर्मचारी अपनी नौकरी को नियमित करने और बसों की संख्या में वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य के स्वामित्व वाली पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की करीब 2000 बसें इस दौरान सड़कों से नदारद रहीं। राज्य में हालांकि इस दौरान निजी बसों का संचालन जारी रहा।

पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के अनुबंधित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने बृहस्पतिवार को कहा, “राज्य में सभी बस स्टैंड के गेट को दो घंटे के लिए बंद करने का प्रमुख उद्देश्य पंजाब सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है