पंजाब कांग्रेसः सोनिया गांधी ने नहीं, 78 विधायकों ने हटाया, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अमरिंदर सिंह पर किया हमला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 2, 2021 20:07 IST2021-10-02T20:06:20+5:302021-10-02T20:07:39+5:30

Punjab Congress: रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान ऐसे समय आया है, जब अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी नेतृव पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है।

Punjab Congress Sonia Gandhi 78 MLAs removed Randeep Singh Surjewala attacked Amarinder Singh | पंजाब कांग्रेसः सोनिया गांधी ने नहीं, 78 विधायकों ने हटाया, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अमरिंदर सिंह पर किया हमला

सुरजेवाला ने कहा कि पंजाब में ऐसा पहली बार हुआ है कि अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया और इतिहास रचा गया।

Highlightsअगर हम मुख्यमंत्री नहीं बदलते तो आप हम पर तानाशाही का आरोप लगाते।78 विधायकों ने पत्र लिखा था और उसके बाद हमने मुख्यमंत्री को बदल दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की जा रही है।

चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को दावा किया कि अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नहीं हटाया बल्कि कांग्रेस के 78 विधायक उन्हें हटाना चाहते थे।

 

सुरजेवाला का बयान ऐसे समय आया है, जब अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी नेतृव पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। अमरिंदर सिंह के हटने के बाद पिछले महीने चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी के विधायी दल का नेता चुन लिया गया।

कांग्रेस के महासचिव सुरजेवाला ने कहा कि जब कोई मुख्यमंत्री अपने सभी विधायकों का विश्वास खो देता है तो उसे पद पर नहीं बने रहना चाहिए। सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, “(पंजाब में) 79 में से 78 विधायकों ने मुख्यमंत्री को हटाने के लिए पत्र लिखा था। अगर हम मुख्यमंत्री नहीं बदलते तो आप हम पर तानाशाही का आरोप लगाते।

मुख्यमंत्री एक तरफ और 78 विधायक एक तरफ और आप उन्हें सुनना नहीं चाहते।” उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं और पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने का फैसला उन्होंने नहीं लिया। जैसा कि मैंने आपको बताया, 78 विधायकों ने पत्र लिखा था और उसके बाद हमने मुख्यमंत्री को बदल दिया।”

गौरतलब है कि इससे पहले अमरिदंर सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व के उस आरोप का खंडन किया था कि वह विधायकों का विश्वास खो चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की जा रही है इसलिए वह पार्टी छोड़ देंगे।

सुरजेवाला ने कहा कि पंजाब में ऐसा पहली बार हुआ है कि अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया और इतिहास रचा गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से सवाल पूछा कि क्या उन्होंने कभी अनुसूचित जाति के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है। 

Web Title: Punjab Congress Sonia Gandhi 78 MLAs removed Randeep Singh Surjewala attacked Amarinder Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे