लाइव न्यूज़ :

पंजाब के बाद राजस्थान में सियासी घमासान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा का इस्तीफा, ट्वीट पर विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2021 13:51 IST

लोकेश शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ जुड़े थे और उनके सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में कांग्रेस नेतृत्व में हुए बदलाव की परोक्ष आलोचना के रूप में देखा गया था।दिसंबर 2018 में गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद ओएसडी बनाया गया था। शर्मा ने कहा कि गहलोत द्वारा ओएसडी की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उन्होंने कभी कोई राजनीतिक ट्वीट नहीं किया।

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने शनिवार रात इस्तीफा दे दिया। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसे पंजाब में कांग्रेस नेतृत्व में हुए बदलाव की परोक्ष आलोचना के रूप में देखा गया था।

शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से गहलोत के साथ जुड़े थे और उनके सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दिसंबर 2018 में गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें ओएसडी बनाया गया था। शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद शर्मा ने ट्वीट किया था, ''मजबूत को मजबूर, मामूली को मग़रूर किया जाए...बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए!''

त्यागपत्र में ओएसडी ने कहा कि वह 2010 से ट्विटर पर सक्रिय हैं और उन्होंने कभी पार्टी लाइन से परे ट्वीट नहीं किया है। शर्मा ने कहा कि गहलोत द्वारा ओएसडी की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उन्होंने कभी कोई राजनीतिक ट्वीट नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके ट्वीट से पार्टी आलाकमान या राज्य सरकार किसी भी तरह आहत हुए हों तो वह माफी मांगते हैं।

दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर मार्च में शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पिछले साल उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों के विद्रोह के कारण राजस्थान में खड़े हुए राजनीतिक संकट के दौरान शेखावत, भाजपा नेता संजय जैन, कांग्रेस विधायक भंवरलाल और विश्वेंद्र सिंह के बीच कथित बातचीत की ऑडियो क्लिप लीक हो गई थी जिसमें वे कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने की योजना पर चर्चा कर रहे थे। आरोप है कि शर्मा ने वह ऑडियो क्लिप प्रसारित की थी। हालांकि शर्मा ने इन आरोपों का खंडन किया था।

टॅग्स :राजस्थानपंजाबकांग्रेसअशोक गहलोतअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह