लाइव न्यूज़ :

पंंजाब कांग्रेसः नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, सीएम चन्नी बोले-चाहे 13, 18, 21 या 24 सूत्रीय हो, जो भी एजेंडा हो लागू किया जाएगा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:34 IST

Punjab Congress:पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू के साथ बैठक की। सिद्धू के करीबी माने जाने वाले मंत्री परगट सिंह भी वहां मौजूद लोगों में शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी सर्वोच्च है। सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।नवजोत सिंह सिद्धू ने 15 अक्टूबर को कहा था कि उनकी चिंताओं का समाधान कर दिया गया है। बिजली खरीद समझौते को खत्म करने सहित कई मुद्दों को उठाया था।

चंडीगढ़ः कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा कुछ मुद्दों को उठाते हुए पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी गई चिट्ठी सार्वजनिक करने के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे और पार्टी का एजेंडा लागू किया जाएगा।

रविवार शाम को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू के साथ बैठक की। सिद्धू के करीबी माने जाने वाले मंत्री परगट सिंह भी वहां मौजूद लोगों में शामिल थे। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में चन्नी ने कहा, “चाहे 13 सूत्रीय हो, 18 सूत्रीय हो, 21 सूत्रीय हो या 24 सूत्रीय हो, जो भी एजेंडा होगा उसे लागू किया जाएगा। कोई बिंदु छूटेगा नहीं।” सिद्धू की चिट्ठी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह ठीक है कि उन्होंने (सिद्धू ने) मुद्दों को उठाया... हमें पार्टी की विचारधारा को लागू करना होगा।

पार्टी सर्वोच्च है। सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।” सिद्धू ने सोनिया गांधी से मुलाकात के लिये पत्र लिखकर समय मांगा है। पत्र में उन्होंने कुछ मुद्दों को उठाया गया है, जिसे सरकार को “पूरा करना होगा” और कहा कि यह चुनावी राज्य के “पुनरुत्थान और ऋणमुक्ति के लिये आखिरी मौका” है। दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के एक दिन बाद 15 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में, सिद्धू ने “पंजाब मॉडल के साथ 13-सूत्रीय एजेंडे को 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र का हिस्सा” बनाने की वकालत की।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद, सिद्धू ने 15 अक्टूबर को कहा था कि उनकी चिंताओं का समाधान कर दिया गया है और पार्टी ने कहा कि वह राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में बने रहेंगे। सिद्धू ने सोनिया गांधी को पंजाब के “पिछले मुख्यमंत्री को दिए गए” पार्टी के 18 सूत्रीय एजेंडे की याद दिलाई और कहा कि वे “आज भी उतने ही प्रासंगिक” हैं। उन्होंने 2015 में बेअदबी के मामलों में न्याय, मादक द्रव्य गिरोह में “बड़ी मछली” की गिरफ्तारी और बिजली खरीद समझौते को खत्म करने सहित कई मुद्दों को उठाया था।

सिद्धू ने अपने पत्र को ट्विटर पर पोस्ट करके सार्वजनिक किया था। इससे संकेत गया था कि वह अब भी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार के उन मुद्दों से निपटने के तरीके से संतुष्ट नहीं हैं, जिन्हें वे हाल के दिनों में उठाते रहे हैं। चन्नी कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। सिंह का सिद्धू के साथ टकराव चल रहा था। 

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसCharanjit Singh Channiनवजोत सिंह सिद्धूसोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेसपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया