लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेसः सीएम अमरिंदर सिंह से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, पांच प्रमुख मुद्दों पर कार्रवाई की मांग, जानें मुद्दे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 27, 2021 21:24 IST

Punjab Congress: प्रदेश कांग्रेस इकाई ने 2015 की गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी की घटना और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) की शीर्ष टीम की यह पहली बैठक थी।सरकार सभी चुनावी मुद्दों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।सरकार को साथ मिल कर काम करना चाहिए और उनसे नियमित रूप से मिलने का आग्रह किया।

Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और चार कार्यकारी प्रमुखों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर पांच प्रमुख मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि वे सभी मुद्दे समाधान के अंतिम चरण में हैं।

सिद्धू और अमरिंदर के बीच लंबी तकरार के बाद, प्रदेश कांग्रेस संगठन में हुए बदलाव के बाद से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) की शीर्ष टीम की यह पहली बैठक थी। बैठक पर एक बयान के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने दोनों नेताओं के हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर भी जारी की।

इससे अलग, सिद्धू की पीपीसीसी ने एक पत्र भी जारी किया, जिसे बैठक में मुख्यमंत्री को सौंपा गया था और उन्हें राज्य में निर्णय लेने वाले नेतृत्व की जरूरत की याद दिलाई। प्रदेश कांग्रेस इकाई ने 2015 की गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी की घटना और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

साथ ही, मादक पदार्थ के बड़े तस्करों की गिरफ्तारी, बिजली खरीद समझौता रद्द करने, केंद्र के नये कृषि कानूनों को खारिज करने और सरकारी कर्मचारियों की मांगें पूरी करने की भी मांग की गई। अमरिंदर के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हालांकि, मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से कहा कि उनके द्वारा उठाये गये सभी प्रमुख मुद्दे उनकी सरकार द्वारा समाधान के अंतिम चरण में हैं, जिन पर पार्टी के साथ करीबी समन्वय कर काम किया गया है। ’’

सिद्धू के साथ कार्यकारी प्रमुख संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा थे, जब उनहोंने यहां सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक अमरिंदर ने पीपीसीसी टीम से कहा कि उनकी सरकार ने पार्टी के चुनावी वादों में अधिकांश को पूरा कर दिया है और अन्य लंबित मुद्दों का हल किया जा रहा है। उन्होंने अपनी बैठक को सौहार्द्रपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी सरकार सभी चुनावी मुद्दों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि पार्टी पदाधिकारियों और सरकार को साथ मिल कर काम करना चाहिए और उनसे नियमित रूप से मिलने का आग्रह किया। अमरिंदर ने कहा, ‘‘आप जीतेंगे तो मेरी जीत होगी और हमारी जीत पार्टी की जीत होगी तथा हमें राज्य और इसके लोगों के हित में साथ मिल कर काम करने की जरूरत है। ’’

बैठक के बारे में ट्वीट कर सिद्धू ने कहा, ‘‘पूरे पंजाब से कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाएं प्रकट की। ’’ पीपीसीसी के पत्र में कहा गया है, ‘‘निर्णय के बगैर कभी कुछ बड़ा हासिल नहीं किया गया है। हम आपसे फौरन कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। ’’ 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां