लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस में हलचलः सांसद प्रताप सिंह बाजवा बोले-नवजोत सिंह सिद्धू को शीर्ष पर पहुंचने में समय लगेगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 19, 2021 13:53 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को सरकार में एक महत्वपूर्ण भूमिका दी जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देआप पार्टी में आए हैं कुछ समय दीजिए। जो भी रोल पार्टी देती है आप उसे निभायें। 3 सदस्यीय कमेटी के साथ ये सारी बात स्पष्ट हो चुकी है। मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को लगता है कि मुख्यमंत्री को अपने वादों का सम्मान करना चाहिए। 

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच अंतर्कलह तेज है। पंजाब में 2022 में चुनाव है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को सरकार में एक महत्वपूर्ण भूमिका दी जानी चाहिए। लेकिन मेरा मानना है कि शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए कुछ वक्त भी चाहिए।

पंजाब से कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जब नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में आ रहे थे तो कई वरिष्ठ नेतृत्व रुकावट डाल रही थी। उस समय मैंने इनके लिए सिफारिश की थी। पार्टी हाईकमान और कार्यकर्ता चाहते हैं कि उनको अहम रोल दिया जाए, लेकिन शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए कुछ वक्त भी चाहिए।

आप पार्टी में आए हैं कुछ समय दीजिए

आप पार्टी में आए हैं कुछ समय दीजिए। जो भी रोल पार्टी देती है आप उसे निभायें। 3 सदस्यीय कमेटी के साथ ये सारी बात स्पष्ट हो चुकी है। मैं ये बिल्कुल नहीं कहता कि उनको रोल न दिया जाए, लेकिन जो पार्टी में लंबे समय से हैं और वफादार, वरिष्ठ और सक्षम हैं उनको मौका दीजिए।

अमरिंदर सिंह के खिलाफ कुछ भी व्यक्तिगत मामला नहीं

उन्होंने जोर देकर कहा कि मेरे पास सीएम के खिलाफ कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है। मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को लगता है कि मुख्यमंत्री को अपने वादों का सम्मान करना चाहिए। बाजवा ने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री या प्रदेश पार्टी प्रमुख की दौड़ में नहीं हैं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ उनका कुछ भी व्यक्तिगत मामला नहीं है।

नेता को एक निश्चित स्थिति तक पहुंचने में समय लगता

बाजवा का यह बयान पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह तथा पार्टी में गुटबाजी खत्म करने के लिए गठित पार्टी की तीन सदस्यीय समिति द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के कुछ दिनों बाद आया है। नवजोत सिंह सिद्धू, जो बेअदबी के मुद्दे को लेकर हाल के दिनों में राज्य में अपनी ही सरकार की आलोचना कर रहे हैं, पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि अमृतसर के विधायक को एक महत्वपूर्ण भूमिका दी जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किसी नेता को एक निश्चित स्थिति तक पहुंचने में समय लगता है।

उन्होंने कहा कि एक कर्नल, चाहे वह कितना भी सक्षम क्यों न हो, रातोंरात जनरल नहीं बन सकता। अमरिंदर सिंह के साथ गुप्त बैठक करने की खबरों पर बाजवा ने इससे इनकार किया, लेकिन कहा कि अगर वह उनसे मिलने आते हैं, तो उनका स्वागत है क्योंकि वे ‘‘एक कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं।’’

पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगा

उन्होंने कहा, ‘‘यह उनका अपना घर है, मैं उन्हें कैसे नहीं कह सकता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ भी नहीं कहा है जो व्यक्तिगत है, मेरी लड़ाई हमेशा मुद्दों पर रही है।’’ एक सवाल के जवाब में बाजवा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कल रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का फोन आया और मैंने उन्हें साफ कर दिया कि मैं किसी शीर्ष पद की दौड़ में नहीं हूं, न ही मुख्यमंत्री पद और न ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष। मैं उम्मीदवार नहीं हूं।’’ बाजवा ने कहा, ‘‘पंजाब और पार्टी की बेहतरी के लिए पार्टी आलाकमान से मुझे जो भी आदेश मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगा।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता