लाइव न्यूज़ :

Corona: कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सचिव से की 2 साल की सैलरी दान करने की अपील, खुद किया है पूरे कार्यकाल का वेतन देने का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2020 16:08 IST

रमिंदर सिंह आवला ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेहत विभाग को अहम वस्तुएं प्रदान करने के लिए अपने पूरे कार्यकाल के वेतन को देने का ऐलान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक ने विधानसभा सचिव से दो साल के वेतन को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने के लिए अपील की है।उन्होंने कहा कि हर काम सिर्फ सरकार पर न छोड़ो, संपन्न लोग जरूरतमंदों की भलाई का काम कर सकते हैं।

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक भारत में 1500 से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच लोगों की मदद से लिए कांग्रेस के विधायक रमिंदर सिंह आवला ने पंजाब विधानसभा सचिव को अपने दो साल के वेतन को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने के लिए अपील की है।

पंजाब के जलालाबाद (पश्चिम) से कांग्रेस के विधायक रमिंदर सिंह आवला ने पंजाब विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपने दो साल के वेतन को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने के लिए अपील की है।

बता दें कि इससे पहले रमिंदर सिंह आवला ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेहत विभाग को अहम वस्तुएं प्रदान करने के लिए अपने पूरे कार्यकाल के वेतन को देने का ऐलान किया था। जिसके बाद उन्होंने दो वेंटिलेटर स्वास्थ्य विभाग को दिया था। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों को 150 किट भी दिए हैं।

उन्होंने कहा कि हर काम सिर्फ सरकार पर न छोड़ो क्योंकि सरकारें अपने स्तर पर काम कर रही है व जो भी संपन्न लोग जरूरतमंदों की भलाई का काम कर सकते हैं, चाहे राशन का प्रबंध हो, चाहे लंगर का या अन्य कोई जरूरी सहायता, सभी को मिलकर लोगों की बेहतरी के लिए काम करना होगा। 

बता दें कि पंजाब में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 41 पहुंच गई है, जबकि राज्य में इस महामारी से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। देश में कोरोना से अब तक 1500 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 38 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :पंजाब में कोरोनाकांग्रेसकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया