लाइव न्यूज़ :

पंजाब : कांग्रेस विधायक ने लगाए राज्य के वित्त मंत्री पर गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 जुलाई कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वरिंग ने पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर अकाली दल के लोगों को चंदा बांटने का आरोप लगाते हुए सोमवार को पार्टी नेता राहुल गांधी से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

कांग्रेस विधायक की ओर से अपनी ही पार्टी के नेता पर यह आरोप ऐसे समय में लगाए जा रहे हैं जब राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और पार्टी आपसी गुटबाजी से जूझ रही है।

अमरिंदर सिंह राजा ने ट्वीट कर कहा, “पंजाब के वित्त मंत्री पंजाब को बर्बाद करने वाले अकाली दल के लोगों का पैसे बांटने में लगे हुए हैं। कांग्रेस को कमजोर करने और अकाली दल को मजबूत करने की यह योजना मनप्रीत सिंह बादल की ओर से पिछले कई महीनों से चलाई जा रही है। मैं राहुल गांधी से अनुरोध करता हूं कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उनका इस्तीफा लिया जाना चाहिए।"

इससे पहले कांग्रेस विधायक ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्हें यह जानकर बेहद निराशा हुई है कि मनप्रीत बादल अकाली दल के लोगों को 15 लाख रुपये का चेक वितरित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos