पंजाबः सीएम भगवंत मान से मिले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, कई मुद्दों पर चर्चा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 10, 2022 02:57 PM2022-05-10T14:57:27+5:302022-05-10T14:58:50+5:30
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सिविल सचिवालय में मुलाकात के बाद कहा, ''मैं यहां पंजाब की तरक्की के लिए आया हूं। मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब के बारे में क्या कहूं, उनमें कोई अहंकार नहीं है। वह आज भी वैसे ही हैं, जैसे 10-15 साल पहले और छह महीने पहले थे।''
चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। सिद्धू ने मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर उनके विचारों को गंभीरता से सुनने और अहंकार नहीं दिखाने के लिए मान की प्रशंसा की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब सिद्धू ने कुछ दिन पहले मान को ''रबर की गुड़िया'' कहा था।
विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि पंजाब सरकार को दिल्ली से आम आदमी पार्टी नेतृत्व द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस मुलाकात से पहले, पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मान सिद्धू से मिलेंगे जबकि वह विधायक, सांसद या मंत्री नहीं हैं।
Most constructive 50 minutes spent… Reiterated the pro Punjab agenda that I have stood for years… Talked about means to generate income, it’s the only solution to end Punjab’s problem… CM @BhagwantMann was very receptive… Assured that he will deliver on people’s aspirations… pic.twitter.com/BH77c1QFNX
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) May 9, 2022
कांग्रेस और अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व के मुख्यमंत्रियों ने अपने विधायकों और यहां तक कि वरिष्ठ नेताओं को भी मुलाकात के लिए समय नहीं दिया था। सिद्धू ने रविवार को कहा था कि वह राज्य की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए मान से मिलेंगे।
Healthy breakfast discussions… pic.twitter.com/OSeQahFIfY
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) May 9, 2022
कांग्रेस नेता सिद्धू ने पंजाब सिविल सचिवालय में मुलाकात के बाद कहा, ''मैं यहां पंजाब की तरक्की के लिए आया हूं। मैं मुख्यमंत्री साहब (मान) के बारे में क्या कहूं, उनमें कोई अहंकार नहीं है। वह आज भी वैसे ही हैं, जैसे 10-15 साल पहले और छह महीने पहले थे।'' सिद्धू और मान के बीच शाम 5:15 बजे शुरू हुई बैठक करीब 50 मिनट तक चली।