पंजाब कांग्रेस के नेता दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल आप में शामिल
By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:00 IST2021-07-13T22:00:52+5:302021-07-13T22:00:52+5:30

पंजाब कांग्रेस के नेता दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल आप में शामिल
चंडीगढ़, 13 जुलाई पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल मंगलवार को यहां अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
एक बयान में कहा गया है कि आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान, राज्य मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा और विधायक बलजिंदर कौर ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर मान ने कहा कि पंजाब में हर तबके के लोग आप में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वे पार्टी की जनहितैषी नीतियों और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के काम से प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रेवाल लुधियाना जिले की एक जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक लुधियाना नगर निगम के पार्षद रहे हैं।
चड्ढा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने राज्य में सरकार बदलने का मन बना लिया है।
पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।