लाइव न्यूज़ :

पंजाबः सुलह का समय खत्म, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का फैसला, किसान मुद्दों पर चुनाव लड़ूंगा, अब कांग्रेस में नहीं रहूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2021 20:15 IST

Punjab Congress: पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकानून पिछले साल सितंबर में बनाए गए थे।प्रदर्शनकारी किसान निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करेंगे।

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मेल-मिलाप का समय अब खत्म हो गया है और पार्टी छोड़ने का उनका फैसला अंतिम है।

सिंह ने दोहराया कि वह जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि वह ‘‘पंजाब के हित में एक मजबूत सामूहिक ताकत’’ बनाना चाहते हैं। सिंह के मीडिया सलाहकार ने उनके हवाले से ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से वार्ता की रिपोर्ट गलत है। मेल-मिलाप का समय अब समाप्त हो गया है। पार्टी से अलग होने का निर्णय बहुत सोच-विचार के बाद लिया गया है और यह अंतिम है।’’

सिंह ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘‘मैं (कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष) सोनिया गांधी जी का उनके समर्थन के लिए आभारी हूं लेकिन अब कांग्रेस में नहीं रहूंगा।’’ सिंह कुछ मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस के कुछ नेता उन्हें पार्टी में बने रहने के लिए मनाने में लगे हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं जल्द ही अपनी पार्टी गठित करूंगा और किसानों के मुद्दे सुलझने के बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव, 2022 के लिए भाजपा, शिरोमणि अकाली दल से अलग हो चुके धड़ों और अन्य के साथ सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत करूंगा।’’

सिंह ने कहा, ‘‘ पंजाब और राज्य के किसानों के हित में मैं एक मजबूत सामूहिक ताकत चाहता हूं।’’ मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये कानून पिछले साल सितंबर में बनाए गए थे और प्रदर्शनकारी किसान इन्हें निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसCharanjit Singh Channiअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीपंजाब विधानसभा चुनावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं