लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेसः पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर किया पलटवार, पूर्व क्रिकेटर को 'धोखेबाज' करार दिया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:57 IST

Punjab Congress: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पटलवार करते हुए पूर्व क्रिकेटर को एक ''धोखेबाज'' करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के साथ सीट बंटवारे पर विचार किया जा सकता है।एक-दो बड़े कार्पोरेट के लाभ के लिए पंजाब के किसानों, छोटे विक्रेताओं और मजदूरों को बर्बाद किया।सिद्धू ने इस ट्वीट के साथ अमरिंदर सिंह का एक पुराना वीडियो भी साझा किया।

चंडीगढ़ःपंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को अमरिंदर सिंह को केंद्र के तीन कृषि कानूनों का ''वास्तुकार'' बताया जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने पटलवार करते हुए पूर्व क्रिकेटर को एक ''धोखेबाज'' करार दिया।

सिद्धू की टिप्पणी सिंह के इस बयान के दो दिन बाद सामने आई कि जल्द ही वह अपना राजनीतिक दल बनाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि यदि किसानों के हितों से संबंधित मुद्दे का हल निकाला जाता है, तो भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर विचार किया जा सकता है।

पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिंह ने यह भी कहा था कि वह समान विचारधारा वाले दलों जैसे कि टूटे अकाली समूहों के साथ गठबंधन पर विचार कर रहे है। किसानों के इन आरोपों कि तीन कृषि कानूनों पर अमल के बाद बड़े कारपोरेट घराने खेती की शर्तें तय करेंगे का संदर्भ देते हुए सिद्धू ने ट्वीट किया, ''तीन काले कानूनों के वास्तुकार...जो अंबानी को पंजाब की किसानी में लाए...जिन्होंने एक-दो बड़े कार्पोरेट के लाभ के लिए पंजाब के किसानों, छोटे विक्रेताओं और मजदूरों को बर्बाद किया।''

सिद्धू ने इस ट्वीट के साथ अमरिंदर सिंह का एक पुराना वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्हें खेत से कांटा कार्यक्रम के तहत सब्जी की कुछ फसलों के बारे में बात करते सुना जा सकता है। कुछ घंटे बाद सिद्धू के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने उनसे कहा, ''आप कितने धोखेबाज हो!''

सिंह के मीडिया सलाहाकर ने उनके हवाले से ट्वीट किया, ''आप मेरी 15 साल पुरानी फसल विविधीकरण पहल को कृषि कानूनों से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके खिलाफ मैं अभी भी लड़ रहा हूं । '' सिंह की ओर से कहा गया, ''यह स्पष्ट है नवजोत सिंह सिद्धू आप पंजाब और उसके किसानों के हितों के बारे में अनजान हैं। आप स्पष्ट रूप से विविधीकरण और कृषि कानूनों के बीच अंतर नहीं जानते।

फिर भी आप पंजाब का नेतृत्व करने का सपना देखते हैं। अगर ऐसा कभी हुआ तो यह कितना भयानक होगा।'' अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले साल 26 नवंबर से सैकड़ों किसान दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। इनमें से अधिकतर पंजाब और हरियाणा से हैं।

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहसोनिया गाँधीपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?