पंजाब कांग्रेस संकट: प्रियंका गांधी से सिद्धू ने की मुलाकात

By भाषा | Updated: June 30, 2021 12:19 IST2021-06-30T12:19:27+5:302021-06-30T12:19:27+5:30

Punjab Congress crisis: Sidhu meets Priyanka Gandhi | पंजाब कांग्रेस संकट: प्रियंका गांधी से सिद्धू ने की मुलाकात

पंजाब कांग्रेस संकट: प्रियंका गांधी से सिद्धू ने की मुलाकात

नयी दिल्ली, 30 जून कांग्रेस की पंजाब इकाई में व्याप्त कलह को दूर करने के प्रयासों के बीच पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पार्टी महासचिव महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ लंबी बैठक की।

प्रियंका के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका गांधी जी के साथ लंबी मुलाकात हुई।’’

इससे पहले खबरें आई थीं कि सिद्धू कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि सिद्धू के साथ उनकी कोई मुलाकात तय नहीं है।

गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस की कलह दूर करने के प्रयास के तहत राहुल गांधी ने हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं के साथ मंथन किया था। पार्टी की तीन सदस्यीय समिति ने भी 100 से अधिक नेताओं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मंत्रणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab Congress crisis: Sidhu meets Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे